🇮🇳 क्रांतिकारी आंदोलन (Revolutionary Movements)
महाराष्ट्र में क्रांतिकारिता
*महाराष्ट्र में सर्वप्रथम क्रांतिकारी गतिविधि शुरू करने वाले "वासुदेव बलवंत फड़के" थे।
* पहली बार सशस्त्र विद्रोह हुआ।
* 22 जून 1897 को पूना में सर्वप्रथम यूरोपियन की राजनीतिक हत्या हुई।
* हत्या: चार्ल्स रैंड (प्लेग समिति का प्रधान) और लेफ्टिनेंट आयरस्ट (गलती से मारा गया)।
* चापेकर बंधुओं द्वारा हत्या (दामोदर चापेकर, बालकृष्ण चापेकर)।
अभिनव भारत: 1899 में 'मित्र मेला' की स्थापना वी.डी. सावरकर द्वारा (नासिक में) की गई। 1904 में मित्र मेला अभिनव भारत बना।
गणेश सावरकर (प्रथम क्रांतिकारी संगठन) को 9 जून 1909 को नासिक जिला दंडाधिकारी जैक्सन की हत्या की काली पत्नी की सजा दी गई।
नासिक षड्यंत्र केस: 21 दिसंबर 1909 को जिला दंडाधिकारी जैक्सन की हत्या लक्ष्मण कान्हेरे द्वारा गोली मारकर कर दी गई। इस हत्या के अभियोग में तीनों लोगों को 19 अप्रैल 1910 को फासी दी गई (लक्ष्मण कान्हेरे, कृष्णाजी गोपाल कर्वे, विनायक देशपांडे)।
बंगाल में क्रांतिकारी आंदोलन
अनुशीलन समिति:➡️ 24 मार्च 1902 को बंगाल में शुरू हुई। मुख्य केंद्र - ढाका, कोलकाता। संस्थापक - प्रमथ मित्र, पुलिन दास, सतीश चंद्र बसु, जतीन्द्रनाथ बनर्जी। पुनर्गठन - बारीन्द्र कुमार घोष, भूपेंद्रनाथ दत्त, अरबिंदो घोष। 1907 में क्रांतिकारी संगठन का गठन किया गया।
मुजफ्फरपुर बम कांड (1908): किंग्सफोर्ड कोलकाता का क्रूर मजिस्ट्रेट था। 30 अप्रैल 1908 को मारने की कोशिश पर वह बच गया। इस कांड में स्वतंत्रता आंदोलन से सहानुभूति रखने वाले मिस्टर कैनेडी की पत्नी और बेटी मारी गई। हत्या का प्रयास - प्रफुल्ल चाकी (गोली मारकर) और खुदीराम बोस➡️ 11 अगस्त 1908 को सबसे कम उम्र में फांसी दी गई।
3. अलीपुर षड्यंत्र केस (1908)
* सरकार ने मणिकतोला उद्यान संघ कलकत्ता में अवैध हथियारों की तलाशी के लिए अनेक स्थानों पर छापे मारे।
* 34 व्यक्ति गिरफ्तार, अलीपुर कारागार में रखे गए।
* अरबिंदो घोष + बारीन्द्र घोष शामिल।
* केस का सरकारी गवाह - नरेंद्र गोसाई।
* नरेंद्र गोसाई की हत्या सत्येंद्रनाथ बसु + कन्हाई लाल दत्त द्वारा जेल में ही कर दी गई।
* अरबिंदो घोष बच गए, इनके वकील सी.आर. दास थे।
4. दिल्ली में क्रांतिकारी आंदोलन
* 1912 में कोलकाता के स्थान पर दिल्ली राजधानी बनी।
* 23 दिसंबर 1912 को रास बिहारी बोस, सचिन्द्र सन्याल द्वारा हाथियों पर चांदनी चौक में बम गिराया गया, जिसमें वह बच गए।
* बम फेंकने का कार्य - बसंत विश्वास, मनमथ विश्वास।
* सरकारी गवाह - दीनानाथ।
* मास्टर अमीरचंद, मास्टर अवध बिहारी, बालमुकुंद, बसंत कुमार।
विदेशों में क्रांतिकारी आंदोलन
इंडियन होम रूल सोसाइटी: 1905 में लंदन में स्थापना। संस्थापक - श्यामजी कृष्ण वर्मा। उद्देश्य - भारत में स्वराज्य की स्थापना। सदस्य - मदन लाल ढींगरा, लाला हरदयाल, अजीत सिंह, वी.डी. सावरकर।
* कर्जन वायली की हत्या - 1 जुलाई 1909 लंदन में मदन लाल ढींगरा द्वारा।
* मैडम भीकाजी कामा ने 22 अगस्त 1907 को जर्मनी के स्टटगार्ट में तिरंगा झंडा फहराया (भारतीय क्रांति की जननी)।
गदर पार्टी आंदोलन:1 नवंबर 1913 सैन फ्रांसिस्को (USA) में स्थापना। संस्थापक - लाला हरदयाल (सचिव), अध्यक्ष - सरदार सोहन सिंह भाकना। पत्रिका - "हिंदुस्तान गदर प्रकाशन" (प्रथम अंक)। प्रथम अंक उर्दू में प्रकाशित। बाद में प्रकाशन हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, गुजराती, पंजाबी में हुआ।

No comments:
Post a Comment