DAY : 03 (PRACTICE & REVISION SERIES : 3 )
उत्तरप्रदेश से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण संभावित प्रश्न (उत्तर और व्याख्या प्रश्नों के अंतिम में दी गई है )
प्रश्नों की संख्या : 20
प्रश्न 1: नीचे दिए गए मानचित्र और विशेषताओं के आधार पर बताएँ कि यह उत्तर प्रदेश के किस जिले का वर्णन कर रहे हैं?

1) यह जिला अपनी सीमा चार अलग-अलग राज्यों के साथ साझा करता है।
2 )इसे देश की 'ऊर्जा राजधानी' के उपनाम से जाना जाता है।
3) प्रसिद्ध उपन्यास 'चंद्रकांता' की नायिका इसी जिले के विजयगढ़ किले की राजकुमारी थी।
4) यहाँ बेलन और सोन नदी की घाटियों में प्राचीन सभ्यताओं के साक्ष्य मिले हैं।
विकल्प:
A) मिर्जापुर
B) ललितपुर
C) सोनभद्र
D) चंदौली
प्रश्न 2. 'भोक्सा' (Bhoksa) जनजाति के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन 'गलत' है?
A. ये मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में पाए जाते हैं।
B. इनकी भाषा 'बुक्सा' है, जिसकी तुलना राणा घाट से की जा सकती है।
C. ये अपनी धार्मिक गतिविधियों के लिए ब्राह्मण पुजारियों का उपयोग करते हैं।
D. ये जनजाति के लोग मुख्य रूप से लोहे के काम के लिए जाने जाते हैं।
E. इनमें से कोई नहीं।
प्रश्न 3. किस अभयारण्य को 'गंगा डॉल्फिन' और 'घड़ियाल' जैसी लुप्तप्राय प्रजातियों के संरक्षण के लिए जाना जाता है?
A. कैमूर वन्यजीव अभयारण्य
B. नवाबगंज पक्षी अभयारण्य
C. कतरनियाघाट वन्यजीव अभयारण्य
D. सोहेलवा वन्यजीव अभयारण्य
E. इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 4. हड़प्पा सभ्यता के पूर्वी विस्तार को प्रकट करने वाला स्थल 'आलमगीरपुर' उत्तर प्रदेश के किस जिले और किस नदी के तट पर स्थित है?
A. सहारनपुर, हिंडन नदी
B. मेरठ, गंगा नदी
C. मेरठ, हिंडन नदी
D. बागपत, यमुना नदी
E. इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 5. हिमालय की तलहटी के क्षेत्रों में 1500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर पाए जाने वाले वनों को क्या कहा जाता है?
A. उष्णकटिबंधीय शुष्क पर्णपाती वन
B. उपोष्णकटिबंधीय सदाबहार वन
C. उष्णकटिबंधीय कांटेदार वन
D. जलीय वनस्पति
E. इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 6: 'नव्या' (NAVYA) योजना के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और पहचानिए कि इनमें से कौन सा कथन "गलत" है?
A. इस योजना का पूर्ण रूप (Full Form) 'Nurturing Aspirations through Vocational Training for Young Adolescent Girls' है।
B. यह कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय तथा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की एक संयुक्त पहल है।
C. इस योजना का मुख्य उद्देश्य 16 से 18 वर्ष की किशोरियों को गैर-पारंपरिक नौकरी की भूमिकाओं में व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करना है।
D. इस योजना के तहत न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक (Graduation) अनिवार्य है और इसे केवल उत्तर प्रदेश के 9 जिलों में लागू किया गया है।
E. इनमें से कोई नहीं (यानी ऊपर के सभी कथन सही हैं)।
प्रश्न 7 : उत्तर प्रदेश में 'महिला एवं बाल विकास विभाग' को किन दो अलग-अलग विभागों में वर्ष 2013 में विभाजित किया गया था?
A. शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग
B. महिला कल्याण विभाग और बाल विकास पुष्टाहार विभाग
C. ग्रामीण विकास विभाग और शहरी विकास विभाग
D. खेल विभाग और युवा कल्याण विभाग
E. इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 8. 10 जून 1840 को ब्रिटिश सेना से बहादुरी से लड़ते हुए शहीद होने वाले क्रांतिकारी राजा बलभद्र सिंह चेहलारी कहाँ के निवासी थे?
A. अवध क्षेत्र (बाराबंकी)
B. बुंदेलखंड क्षेत्र (झांसी)
C. रुहेलखंड क्षेत्र (बरेली)
D. पूर्वांचल क्षेत्र (गोरखपुर)
E. इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 9 : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट का कुल आकार कितना है?
A. ₹7,28,928.12 करोड़
B. ₹9,12,696.35 करोड़
C. ₹6,03,401.76 करोड़
D. ₹1,18,480.59 करोड़
E. इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 10 : झलकारी बाई का जन्म कहाँ हुआ था?
A) बुलंदशहर में
B) झाँसी में
C) ग्वालियर में
D) कालपी में
E) इनमे से कोई नहीं
प्रश्न 11. उत्तर प्रदेश के 'मुद्रण एवं लेखन सामग्री' (Printing and Stationery) विभाग की स्थापना मूल रूप से किस वर्ष और कहाँ की गई थी?
A. 1949, लखनऊ
B. 1857, प्रयागराज
C. 1976, रामपुर
D. 1979, वाराणसी
E. इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 12. बुद्ध के जीवन काल के संबंध में 'श्रावस्ती' (कोशल) के महत्व के बारे में क्या सत्य है?
A. बुद्ध ने अपना सर्वाधिक समय (लगभग 25 वर्ष) और सर्वाधिक प्रवचन श्रावस्ती में दिए।
B. बुद्ध ने श्रावस्ती के जेतवन मठ में 19 और पुब्बाराम मठ में 6 वर्षा ऋतुएँ बिताईं।
C. श्रावस्ती को 'चंद्रपुरी' के नाम से भी जाना जाता है और यह जैन तीर्थंकरों की भी जन्मस्थली है।
D. उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं।
E. इनमें से कोई नहीं।
प्रश्न 13. 1916 के ऐतिहासिक 'लखनऊ समझौते' (Lucknow Pact) के संदर्भ में कौन सा कथन "गलत" है?
A. इस अधिवेशन की अध्यक्षता अंबिका चरण मजुमदार ने की थी।
B. इसमें कांग्रेस और मुस्लिम लीग के बीच एकता स्थापित हुई थी।
C. तिलक को लखनऊ स्टेशन से अधिवेशन स्थल तक घोड़े की गाड़ी में बिठाकर लाया गया था।
D. 1907 के सूरत विभाजन के बाद तिलक पहली बार इस कांग्रेस अधिवेशन में शामिल हुए थे।
E. इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 14. उत्तर प्रदेश के वन क्षेत्र के आंकड़ों (Status of Forest) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
1. लखीमपुर खीरी जिला राज्य का अत्यधिक सघन वन क्षेत्र (804.91 वर्ग किमी) वाला जिला है।
2. सोनभद्र जिले में अधिकतम मध्यम वन क्षेत्र और खुला वन क्षेत्र पाया जाता है।
3. गंगा के मैदानी इलाकों में कोई भी आर्द्रभूमि या मैंग्रोव क्षेत्र मौजूद नहीं है।
सही विकल्प चुनें:
A. केवल 1
B. केवल 1 और 2
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3
E. इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 15. गुप्त राजवंश के दौरान उत्तर प्रदेश में निर्मित स्थापत्य कला के उत्कृष्ट उदाहरण कौन से हैं?
A. सारनाथ का धमेख स्तूप।
B. दशावतार मंदिर (देवगढ़) और भीतरगाँव मंदिर (कानपुर देहात)।
C. इलाहाबाद स्तंभ शिलालेख (प्रयाग प्रशस्ति)।
D. महरौली लौह स्तंभ।
E. इनमें से कोई नहीं।
प्रश्न 16 . जनवरी 2025 की समसमायिकी के अनुसार, के.डी. सिंह 'बाबू' की याद में कहाँ पर 5 करोड़ की लागत से एक म्यूजियम (संग्रहालय) बनाया जाएगा?
A. लखनऊ के उनके स्टेडियम में
B. दिल्ली के नेशनल स्टेडियम में
C. बाराबंकी स्थित उनकी पुश्तैनी कोठी में
D. सैफई खेल परिसर में
E. इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 17. 'बावन इमली शहीद स्थल' और 'शहीद छावनी स्थल' के संदर्भ में सही युग्म पहचानिए:
A. फतेहपुर और बस्ती
B. कानपुर और मेरठ
C. गोरखपुर और बलिया
D. लखनऊ और प्रयागराज
E. इनमे से कोई नहीं
प्रश्न 18. सूची-I (साहित्यकार) को सूची-II (पुरस्कार वर्ष/रचना) से सुमेलित कीजिए:
सूची-I
1. सुमित्रा नंदन पंत
2. महादेवी वर्मा
3. सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन 'अज्ञेय
4. स्वामी रामभद्राचार्य
सूची-II
(i) 1982, यामा
(ii) 1968, चिदंबरा
(iii) 2023, संपूर्ण साहित्य (संस्कृत)
(iv) 1978, कितनी नावों में कितनी बार
कूट:
A. 1-(ii), 2-(i), 3-(iv), 4-(iii)
B. 1-(i), 2-(ii), 3-(iii), 4-(iv)
C. 1-(iv), 2-(iii), 3-(ii), 4-(i)
D. 1-(iv), 2-(i), 3-(iii), 4-(ii)
E. इनमे से कोई नहीं
प्रश्न 19. उत्तर प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (UPDMA) की स्थापना किस अधिनियम के तहत और किस वर्ष में की गई थी?
A. उत्तर प्रदेश आपदा राहत अधिनियम, 2001
B. आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत, वर्ष 2005 में
C. राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा अधिनियम, 2010
D. उत्तर प्रदेश लोक सुरक्षा अधिनियम, 2005
E. इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 20. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1.केंद्रीय आम शोध संस्थान लखनऊ में स्थित है।
2. भारतीय गन्ना प्रजनन शोध संस्थान भी लखनऊ में ही स्थित है।
3. भारतीय चीनी (शर्करा) संस्थान हरदोई में स्थित है।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 3 सही है
D. 2 और 3 सही है
E. इनमे से कोई नहीं
ANSKEY
उत्तर 1: C) सोनभद्र
व्याख्या : यह भारत का एकमात्र ऐसा जिला है जिसकी सीमाएँ चार राज्यों (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार) से लगती हैं।यहाँ बहुत सारे बिजली संयंत्र (Power Plants) होने के कारण इसे 'भारत की ऊर्जा राजधानी' कहा जाता है।यहाँ प्रसिद्ध विजयगढ़ किला स्थित है, जो देवकी नंदन खत्री के लोकप्रिय उपन्यास 'चंद्रकांता' की पृष्ठभूमि रहा है। यह जिला 1989 में मिर्जापुर से अलग होकर बना था और इसका मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज में स्थित है।
उत्तर 2 : A. ये मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में पाए जाते हैं।
व्याख्या: भोक्सा जनजाति मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी भाग (बिजनौर क्षेत्र के आसपास) और उत्तराखंड में पाई जाती है, जबकि प्रश्न में सोनभद्र (जो दक्षिण-पूर्व में है) दिया गया है।
विशेष तथ्य:
न्यूनतम ST आबादी: बागपत और कन्नौज जिलों में राज्य की सबसे कम एसटी आबादी है।
जौनसारी जनजाति: ये 'महासू देवता' की पूजा करते हैं और इनकी भाषा इंडो-आर्यन है।
घोटुल/सामाजिक ढांचा: उत्तर प्रदेश में संयुक्त परिवार प्रणाली आज भी कई भागों में प्रचलित है जहाँ बुजुर्गों का सम्मान किया जाता है।
उत्तर 3 : C. कतरनियाघाट वन्यजीव अभयारण्य
व्याख्या: बहराइच जिले में स्थित कतरनियाघाट अभयारण्य गिरवा नदी के किनारे एक महत्वपूर्ण संरक्षण क्षेत्र है। यह गंगा डॉल्फिन और घड़ियाल जैसी प्रजातियों के लिए आवास प्रदान करता है।
उत्तर 4 : C. मेरठ, हिंडन नदी
व्याख्या: आलमगीरपुर मेरठ जिले में हिंडन नदी के किनारे स्थित है। यहाँ से हड़प्पा कालीन वस्तुएँ मिली हैं जो यह दर्शाती हैं कि सिंधु घाटी सभ्यता का विस्तार उत्तर प्रदेश तक था।
उत्तर 5: B. उपोष्णकटिबंधीय सदाबहार वन
व्याख्या: हिमालय की तलहटी में ऊंचे क्षेत्रों में सदाबहार वन पाए जाते हैं जिनमें ओक (Oak), रोडोडेंड्रोन (Rhododendron) और चीड़ (Pine) जैसे पेड़ शामिल हैं।
उत्तर 6 : D (कथन D गलत है)
व्याख्या : कथन D गलत होने के दो मुख्य कारण हैं:
शैक्षणिक योग्यता: योजना के अनुसार, प्रशिक्षण के लिए न्यूनतम योग्यता कक्षा 10 उत्तीर्ण होनी चाहिए, न कि स्नातक (Graduation)।
क्षेत्र: यह योजना केवल उत्तर प्रदेश के जिलों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे सोनभद्र (UP) से 9 राज्यों में एक साथ शुरू किया गया है।
नव्या योजना से जुड़े अन्य तथ्य:
योजना का नाम (Full Form): NAVYA का पूरा नाम 'Nurturing Aspirations through Vocational Training for Young Adolescent Girls' है।
मंत्रालय: यह कौशल विकास और महिला एवं बाल विकास मंत्रालयों की एक साझा पहल है।
लॉन्च तिथि: इसका शुभारंभ 24 जून 2025 को किया गया।
आयु सीमा: यह 16 से 18 वर्ष की किशोरियों के लिए है।
उत्तर 7 : B (महिला कल्याण विभाग और बाल विकास पुष्टाहार विभाग)
व्याख्या — स्थापना: उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं और बच्चों के विकास के लिए वर्ष 1989 में इस विभाग को एक पूर्णकालिक विभाग के रूप में स्थापित किया था। कार्य को और बेहतर बनाने के लिए, शासन ने वर्ष 2013 में इसे दो हिस्सों में बाँट दिया: महिला कल्याण और बाल विकास पुष्टाहार।
उत्तर 8 : A, बाराबंकी
व्याख्या : राजा बलभद्र सिंह अवध क्षेत्र के महान क्रांतिकारी थे, जिन्होंने बाराबंकी के पास रेत और जमुरिया नदियों के संगम पर अंग्रेजों से युद्ध लड़ा था।
उत्तर 9 : B (₹9,12,696.35 करोड़)
व्याख्या (Explanation):
कुल बजट (व्यय): सरकार ने इस वर्ष कुल ₹9,12,696.35 करोड़ खर्च करने का लक्ष्य रखा है।
नई योजनाएं: इस बजट में ₹43,565.33 करोड़ की बिल्कुल नई योजनाएं शुरू की गई हैं।
राजकोषीय घाटा: सरकार का अनुमानित घाटा ₹1,18,480.59 करोड़ है, जो राज्य की जीडीपी (GSDP) का 2.98% है।
राजस्व बचत: खर्चों के बाद सरकार के पास ₹64,457.57 करोड़ की राजस्व बचत होने का अनुमान है।
उत्तर 10: B) झांसी के पास भोजला गाँव में
व्याख्या: झलकारी बाई का जन्म 22 नवंबर, 1830 को झाँसी के पास स्थित 'भोजला' गाँव में एक साधारण परिवार में हुआ था। झलकारी बाई का चेहरा और कद-काठी रानी लक्ष्मीबाई से बहुत मिलती थी। जब ब्रिटिश सेना ने किले को घेर लिया, तो झलकारी बाई ने रानी का वेश धारण कर युद्ध का नेतृत्व किया ताकि रानी लक्ष्मीबाई सुरक्षित रूप से किले से बाहर निकल सकें।रानी लक्ष्मीबाई ने महिलाओं की एक विशेष सेना तैयार की थी जिसे 'दुर्गा दल' कहा जाता था। झलकारी बाई अपनी वीरता और बुद्धिमानी के कारण इस दल की सेनापति बनी थीं।
उत्तर 11 : B, मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग की स्थापना 1857 में प्रयागराज (तत्कालीन इलाहाबाद) में की गई थी। इसके अधीन राजकीय मुद्रणालय ऐशबाग, लखनऊ की स्थापना वर्ष 1949 में हुई थी।
उत्तर 12: D. उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं।
व्याख्या: बुद्ध ने अपने जीवन का अधिकांश समय श्रावस्ती में बिताया। साथ ही, जैन धर्म के अनुसार श्रावस्ती को चंद्रपुरी कहा जाता है और यह संभवनाथ व चंद्रप्रभनाथ की जन्मस्थली है।
उत्तर 13 : C, गलत कथन c है, वास्तव में तिलक की लोकप्रियता इतनी थी कि लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों ने घोड़ागाड़ी के घोड़ों को खोल दिया था और छात्रों ने स्वयं गाड़ी खींचकर उन्हें पांडाल तक पहुँचाया था। बाकी सभी कथन सत्य हैं।
उत्तर14 : B. केवल 1 और 2
व्याख्या: कथन 1 और 2 सही हैं। कथन 3 गलत है क्योंकि गंगा के मैदानी इलाकों में कई आर्द्रभूमियाँ मौजूद हैं, जो जलपक्षी और मछली जैसे जलीय जीवों के लिए महत्वपूर्ण हैं।
उत्तर 15 : B. दशावतार मंदिर (देवगढ़) और भीतरगाँव मंदिर (कानपुर देहात)।
व्याख्या: 'दशावतार मंदिर' और 'भीतरगाँव मंदिर' गुप्त वंश के दौरान उत्तर प्रदेश में बनाए गए थे।
उत्तर 16 : C, सरकार ने घोषणा की है कि बाराबंकी में उनकी पुश्तैनी कोठी को ₹5 करोड़ की लागत से म्यूजियम में बदला जाएगा।
अन्य तथ्य : हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी 'के.डी. सिंह बाबू'(कुंवर दिग्विजय सिंह) का जन्म उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में हुआ था, उन्हें 1960 में खेल में उनके योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार दिया गया। वह यह पुरस्कार पाने वाले पहले हॉकी खिलाड़ी बने।
उत्तर 17 : (A) फतेहपुर और बस्ती
व्याख्या: 'बावन इमली शहीद स्थल' फतेहपुर में है (जहाँ 52 क्रांतिकारियों को इमली के पेड़ पर फांसी दी गई थी) और 'शहीद छावनी स्थल' बस्ती जिले में स्थित है।
उत्तर 18 : (A)
व्याख्या: सुमित्रा नंदन पंत को 1968 में 'चिदंबरा' के लिए, महादेवी वर्मा को 1982 में 'यामा' के लिए, अज्ञेय जी को 1978 में और स्वामी रामभद्राचार्य को हाल ही में 2023 में संस्कृत भाषा के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार दिया गया।
उत्तर 19: B. आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत, वर्ष 2005 में
व्याख्या: राज्य में आपदाओं के लिए एक त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने हेतु UPDMA की स्थापना आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रावधानों के अंतर्गत वर्ष 2005 में की गई थी।
उत्तर 20: (A) केवल 1
व्याख्या: केंद्रीय आम शोध संस्थान लखनऊ में है, लेकिन भारतीय गन्ना प्रजनन शोध संस्थान कोयम्बटूर में स्थित है। लखनऊ में 'भारतीय गन्ना शोध संस्थान' स्थित है।भारतीय चीनी (शर्करा) संस्थान कानपुर में स्थित है।
No comments:
Post a Comment