लाहौर षड्यंत्र केस (1924) 


• सांडर्स की हत्या का आरोप भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु पर लगाकर इन्हें फांसी की सजा सुनाई गई। 

• 23 मार्च 1931 को इन्हें फांसी पर चढ़ा दिया। 

• 27 फरवरी 1931 प्रयागराज में अल्फ्रेड पार्क में पुलिस व आजाद जी से मुठभेड़ हुई जिसमें इन्होंने स्वयं को गोली मारकर शहीद हो गए। 


💡 अतिरिक्त तथ्य (Extra Facts): 


• सांडर्स की हत्या असल में लाला लाजपत राय की मौत का बदला लेने के लिए की गई थी, जिन पर साइमन कमीशन के विरोध के दौरान लाठीचार्ज किया गया था। 

• अल्फ्रेड पार्क को आज चंद्रशेखर आजाद पार्क के नाम से जाना जाता है। 


2. होम रूल लीग आंदोलन (1916) 


• 16 जून 1914 तिलक जी मांडले जेल से रिहा हुए। 

• 28 April 1916 होम रूल लीग की स्थापना हुई (पुणे में), महाराष्ट्र, कर्नाटक तक सीमित। 


 • अध्यक्ष - जोसेफ बैप्टिस्टा 


• 1 सितम्बर 1916 - एनी बेसेंट ने होम रूल लीग की स्थापना की (मद्रास)। 


 • अध्यक्ष/सचिव - जॉर्ज अरुंडेल 

 • मद्रास, बंबई, मध्य प्रांत (बरार)। 

 • अखिल भारतीय होम रूल लीग। 


• B.G. तिलक के पत्र - केसरी (मराठा), मराठा (Eng.) 

• एनी बेसेंट के पत्र - कॉमनवील, न्यू इंडिया 

• Note: 1918 में दोनों होम रूल लीग का विलय हो गया और 1920 में अखिल भारतीय होम रूल लीग बन गया। 


 • अध्यक्ष - महात्मा गांधी 


• अंत होम रूल लीग का विलय INC (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) में हो गया। 


💡 अतिरिक्त तथ्य (Extra Facts): 


• 'होम रूल' (स्वशासन) की अवधारणा मूल रूप से आयरलैंड के आंदोलन से प्रेरित थी। 

• बाल गंगाधर तिलक ने इसी आंदोलन के दौरान अपना प्रसिद्ध नारा दिया था: "स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा।" 


3. गांधी युग 

(क) चम्पारण आंदोलन - 1917 (बिहार में) 

• प्रमुख व्यक्ति - राजेंद्र प्रसाद, जे.बी. कृपलानी, ब्रज किशोर प्रसाद, नारायण सिन्हा, रामनाथी प्रसाद। 

• चम्पारण का हीरा - मो० यूनुस 

• तीनकठिया प्रणाली समाप्त, नील की खेती पर रोक। 

• 1916 लखनऊ अधिवेशन में गांधी जी को राजकुमार शुक्ल ने मिलकर वहां की स्थिति की अवगत कराया। 

• रवींद्रनाथ टैगोर ने इन्हें 'महात्मा' कहा। 

• पहला जनभाषण - 1916 BHU के उद्घाटन में। 


💡 अतिरिक्त तथ्य (Extra Facts): 


• तीनकठिया प्रणाली के तहत किसानों को अपनी जमीन के 3/20 हिस्से पर नील की खेती करना अनिवार्य था, जिससे जमीन बंजर हो जाती थी। 

• यह भारत में महात्मा गांधी का पहला सत्याग्रह (सविनय अवज्ञा) आंदोलन था। 


(ख) अहमदाबाद मिल मजदूर - 1918 (गुजरात) • प्लेग बोनस देने का अंग्रेजों का ऐलान 50%। 

• 50% की मांग थी थी 20% अंग्रेज दे रहे थे इसी को लेकर "अनुसुइया बेन" आंदोलन शुरू किया। जिसमें बाद में गांधी जी आए। 

• गांधी जी ने पहली बार 21 दिन की भूख हड़ताल किया। अंग्रेजों को गांधी जी की बात माननी पड़ी और 35% बोनस देना पड़ा। 


💡 अतिरिक्त तथ्य (Extra Facts): 


• यह गांधी जी का भारत में पहला अनशन (भूख हड़ताल) था। 

• अनुसुइया साराभाई, मिल मालिक अम्बालाल साराभाई की बहन थीं, फिर भी उन्होंने मजदूरों का साथ दिया। 


(ग) खेड़ा सत्याग्रह - 1918 • अकाल और प्लेग के कारण किसानों ने अंग्रेजी सरकार से लगान माफ करने की कहा, अंग्रेजों ने लगान माफ करने के बजाय लगान में वृद्धि कर दी। 

• गांधी जी के आगमन के बाद लगान माफ कर दिया। 

• सरदार पटेल, विट्ठलभाई पटेल और इंदुलाल याज्ञनिक ने गांधी जी का साथ दिया। 

• Note: सरदार पटेल से पहली बार गांधी जी मिले। 


💡 अतिरिक्त तथ्य (Extra Facts): 


• इसे भारत का पहला वास्तविक किसान सत्याग्रह माना जाता है। 

• गांधी जी ने कहा था कि जो किसान टैक्स देने में सक्षम हैं वे स्वेच्छा से दें, और गरीब किसानों का टैक्स माफ किया जाए। 


4. रौलट एक्ट - 1919 


• ब्रिटिश न्यायाधीश सिडनी रौलट एक्ट की अध्यक्षता में तैयार। 

• काला कानून, बिना वकील, बिना अपील, बिना दलील। 

• 18 मार्च 1919 को पारित। 

• 10 Apr 1919 गांधी जी गिरफ्तार। 

• पंजाब में सैफुद्दीन किचलू, डॉ० सत्यपाल को इस विरोध करने के कारण गिरफ्तार किया गया। 

• इनकी गिरफ्तारी और रौलट एक्ट का विरोध में जलियांवाला बाग अमृतसर (पंजाब) में बैठक 13 Apr 1919 को बुलाया जिसका अंग्रेजों द्वारा विरोध हुआ। 

• रेजीनाल्ड डायर ने निहत्थे लोगों पर गोली चलाने का आदेश दिया जिसमें माइकल ओ'डायर ने इसकी सहायता की। 

• Note: माइकल ओ'डायर को उधम सिंह द्वारा 1940 लंदन में हत्या कर दी गई। 

• गांधी जी - कैसर-ए-हिंद की उपाधि वापस कर दी। 

• रवींद्रनाथ टैगोर - नाइट हुड की उपाधि वापस कर दी। 

• जमनालाल बजाज - राय बहादुर की उपाधि वापस कर दी। 

• शंकर नायर - वायसराय की कार्यकारिणी परिषद से इस्तीफा। 


💡 अतिरिक्त तथ्य (Extra Facts): 


• जलियांवाला बाग हत्याकांड की जांच के लिए ब्रिटिश सरकार ने हंटर कमीशन का गठन किया था, जिसने डायर के इस कृत्य को केवल एक "भूल" माना। 

• 13 अप्रैल को बैसाखी का त्योहार था, जिसके कारण बाग में बहुत से आम लोग और बच्चे भी मौजूद थे। 


5. असहयोग आंदोलन - 1920-22 


• पहला जन आंदोलन 1 Aug 1920 को शुरू हुआ। 

• प्रस्ताव पारित - 4 Sep 1920 कलकत्ता अधिवेशन। 

• अंग्रेजी वस्तुओं का बहिष्कार, कॉलेज, स्कूल, कोर्ट, मजदूर हड़ताल। 

• चौरी-चौरा कांड - 4 फरवरी 1922 (5 Feb 1922)। 

• 1 वर्ष में स्वराज्य दिलाने का आश्वासन। 

• वकालत छोड़ी - सरदार पटेल, विट्ठलभाई पटेल, मोतीलाल नेहरू, जवाहरलाल नेहरू, C.R. दास। 


💡 अतिरिक्त तथ्य (Extra Facts): 


• आंदोलन के पहले ही दिन (1 अगस्त 1920) महान नेता बाल गंगाधर तिलक का निधन हो गया था, जिनकी याद में 'तिलक स्वराज फंड' बनाया गया था। 

• चौरी-चौरा कांड (गोरखपुर) में उग्र भीड़ ने एक थाने में आग लगा दी थी जिसमें 22 पुलिसकर्मी मारे गए थे। हिंसा से दुखी होकर गांधी जी ने 12 फरवरी 1922 को यह आंदोलन वापस ले लिया था।