DAY : 01 (PRACTICE SERIES : 1)

उत्तरप्रदेश से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण संभावित प्रश्न (उत्तर और व्याख्या प्रश्नों के अंतिम में दी गई है )

प्रश्नों की संख्या : 20 


प्रश्न 1 : उत्तरप्रदेश के राज्य निर्वाचन आयुक्त के सम्बन्ध में कौन सा कथन गलत है?

1) राज्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है

2)उत्तरप्रदेश में राज्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यकाल 6 वर्ष अथवा ज़ब तक वह 65 वर्ष की आयु प्राप्त नहीं कर लेता (जो भी पहले हो) निर्धारित किया गया है | 

3) वर्तमान में उत्तरप्रदेश के राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राज प्रताप सिंह जी है | 

4)राज्य निर्वाचन आयुक्त को उन्ही रीति और आधार पर हटाया जा सकता है, जिस रीति और आधार पर मा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश को, अन्यथा नहीं |

A) केवल 2,3

B) केवल 1,2

C) केवल 4

D) केवल 2

E) इनमे से कोई नहीं


प्रश्न 2 : शुभांशु शुक्ला ने हाल ही में किस अंतरराष्ट्रीय मिशन के तहत अंतरिक्ष में 18 दिनों का प्रवास पूरा किया?

​A) गगनयान-1 मिशन

B) एक्सिओम-4 (Axiom-4) मिशन

C) आर्टेमिस मिशन

D) एक्सपीडिशन-71

E) इनमें से कोई नहीं


प्रश्न 3 : खादी एवं ग्रामोद्योग का मुख्यालय कहाँ है?

A)प्रयागराज

B) वाराणसी

C) गाजियाबाद

D)लखनऊ

E)इनमे से कोई नहीं


प्रश्न 4 : उत्तर प्रदेश का वह कौन सा प्राचीन स्थल है, जिसे 'देवताओं का किला' कहा जाता है और जो अपनी जैन मूर्तियों व शिल्प-कला के लिए प्रसिद्ध है?

​A) अयोध्या

B) महोबा

C) देवगढ़

D) काकण्डी

E) इनमें से कोई नहीं


​​प्रश्न 5 : 'गोखर पहाड़' जहाँ चट्टानों को काटकर 24 तीर्थंकरों की प्रतिमाएं बनाई गई हैं, उत्तर प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

​A) वाराणसी

B) महोबा

C) कौशाम्बी

D) श्रावस्ती

E) इनमें से कोई नहीं


प्रश्न 6 : निम्नलिखित में से कौन सा युग्म (नहर और उद्गम स्थल) सही सुमेलित नहीं है?

​A) बेतवा नहर - परीक्षा (झाँसी)

B) केन नहर - पन्ना (मध्य प्रदेश)

C) गंडक नहर - नेपाल

D) रिहन्द घाटी परियोजना - ललितपुर

E) इनमें से कोई नहीं

​

प्रश्न 7 : उत्तर प्रदेश का सबसे पुराना संगीत संस्थान 'भातखण्डे संगीत संस्थान' किस वर्ष में 'मेरिस कॉलेज ऑफ हिन्दुस्तानी म्यूजिक' के नाम से स्थापित हुआ था?

A) 1960

B) 1926

C) 1966

D) 1945

E) इनमें से कोई नहीं


प्रश्न 8 : मेरठ में होली के बाद आयोजित होने वाला वह मेला कौन सा है, जो अपनी साम्प्रदायिक एकता (हिन्दू-मुस्लिम एकता) के लिए जाना जाता है?

​A) देवा शरीफ मेला

B) नौचंदी मेला

C) शाकुम्भरी देवी मेला

D) ददरी मेला

E) इनमें से कोई नहीं


प्रश्न 9: काकोरी कांड के अभियुक्तों का मुकदमा किस युवा वकील ने नि:शुल्क लड़ा था, जो बाद में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने?

​A) रामप्रसाद बिस्मिल

B) चंद्रशेखर आजाद

C) चंद्रभानु गुप्त

D) प्रो. एन.जी. रंगा

E) इनमें से कोई नहीं


​प्रश्न 10 : उत्तर प्रदेश के दक्षिण में स्थित पठारी भू-भाग की उत्तरी सीमा किन नदियों द्वारा निर्धारित होती है?

​A) चम्बल और केन

B) यमुना और गंगा

C) बेतवा और सोन

D) गोमती और घाघरा

E) इनमें से कोई नहीं


​प्रश्न 11 : सिद्धार्थनगर जिले का 'काला नमक चावल' चर्चा में रहता है, इसे ODOP में किस श्रेणी में रखा गया है?

​A) हस्तशिल्प

B) कृषि उत्पाद

C) खाद्य प्रसंस्करण

D) टेक्सटाइल

E) इनमें से कोई नहीं


​प्रश्न 12 :बौद्ध स्थलों के सम्बन्ध में सूची-I को सूची-II से सुमेलित करते हुए सही कूट का चयन करें:

​1. वाराणसी — (i) भगवान सम्भवनाथ एवं शोभनाथ मन्दिर

​2. श्रावस्ती — (ii) भगवान पार्श्वनाथ एवं भगवान सुपार्श्वनाथ

3. काकण्डी — (iii) भगवान सुविधानाथ

​विकल्प: A) 1-(i), 2-(ii), 3-(iii)

B) 1-(ii), 2-(i), 3-(iii)

C) 1-(iii), 2-(ii), 3-(i)

D) 1-(ii), 2-(iii), 3-(i)

E) इनमें से कोई नहीं


​प्रश्न 13: 1936 में 'अखिल भारतीय किसान सम्मेलन' का आयोजन उत्तर प्रदेश के किस शहर में किया गया था?

​A) कानपुर

B) इलाहाबाद

C) लखनऊ

D) गोरखपुर

E) इनमें से कोई नहीं


प्रश्न 14 : 15 फरवरी 2021 को शुरू हुई 'मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना' का लाभ किन व्यक्तियों को मिलता है?

​A) वृद्ध नागरिकों को पेंशन के रूप में

B) लघु उद्योगों को सब्सिडी के रूप में

C) प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को निःशुल्क कोचिंग के रूप में

D) ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार हेतु

E) इनमें से कोई नहीं


प्रश्न 15 : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के संदर्भ में कौन सा कथन सत्य है?

​A) इसकी कुल लम्बाई 302.22 किमी है और यह नवंबर 2016 से संचालित है।

B) इस पर उन्नाव के बांगरमऊ में आपातकालीन लैंडिंग के लिए हवाई पट्टी बनाई गई है।

C) इसमें सौर ऊर्जा (ग्रीन ऊर्जा) का उपयोग किया गया है।

D) उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं।

 E) इनमें से कोई नहीं


​प्रश्न 16 : उत्तर प्रदेश का सबसे कम क्षेत्रफल वाला जिला कौन सा है?

​A) हापुड़

B) भदोही (संत रविदास नगर)

C) शामली

D) गाजियाबाद

E) इनमें से कोई नहीं


​प्रश्न 17 : उत्तर प्रदेश के सबसे उत्तरी जिले 'सहारनपुर' की सीमाएँ किन राज्यों को स्पर्श करती हैं?

​A) हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश

B) हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली

C) उत्तराखंड, बिहार और झारखंड

D) केवल उत्तराखंड और हरियाणा

E) इनमें से कोई नहीं


प्रश्न 18 : 'बाणभट्ट की आत्मकथा' और 'अशोक के फूल' के रचयिता हजारी प्रसाद द्विवेदी का संबंध किस जिले से है?

​A) वाराणसी

B) बलिया

C) इलाहाबाद

D) फर्रुखाबाद

E) इनमें से कोई नहीं


प्रश्न 19 : हुसैनाबाद क्लॉक टावर के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन समूह पूर्णतः सत्य है?

​A) इसकी ऊँचाई 221 फीट है, इसके वास्तुकार रिचर्ड रोस्केल बेन थे और यह मूरिश शैली में निर्मित है।

B) इसकी ऊँचाई 300 फीट है, इसके वास्तुकार एडवर्ड लुटियंस थे और यह गॉथिक शैली में निर्मित है।

C) इसकी ऊँचाई 221 फीट है, इसके वास्तुकार मुहम्मद अली शाह थे और यह मुगल शैली में निर्मित है।

D) इसकी ऊँचाई 180 फीट है, इसके वास्तुकार रिचर्ड रोस्केल बेन थे और यह ब्रिटिश शैली में निर्मित है।

E) इनमें से कोई नहीं


प्रश्न 20 : निम्नलिखित में से कौन सा जिला 'राज्य राजधानी क्षेत्र (SCR)' का हिस्सा नहीं है?

​A) हरदोई

B) सीतापुर

C) कानपुर नगर

D) रायबरेली

E) बाराबंकी

​

​

​​​

​


ANSKEY : 

उत्तर 1 : विकल्प B) : कथन 1,2 गलत है, राज्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा की जाती है, इसका कार्यकाल 6 वर्ष अथवा ज़ब तक वह 65 वर्ष की आयु प्राप्त नहीं कर लेता (जो भी पहले हो) निर्धारित किया गया है | 

उत्तर 2 : B) एक्सिओम-4 (Axiom-4) मिशन स्प ष्टीकरण: वे ‘एक्सिओम-4 मिशन’ का हिस्सा बनकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर 18 दिनों तक रहे, जो विज्ञान और साहस के क्षेत्र में एक बड़ा कदम है।उत्तरप्रदेश सरकार ने अपनी पोस्ट्स में 14 दिन का उल्लेख किया है | 

उत्तर 3 : D )इसका मुख्यालय लखनऊ में है | 

उत्तर 4 : C) देवगढ़ स्पष्टीकरण: देवगढ़ अपनी उत्कृष्ट जैन मूर्तियों और अद्वितीय शिल्प-कला के कारण 'देवताओं के किले' के रूप में विख्यात है।

उत्तर 5 : B) महोबा स्पष्टीकरण: महोबा का गोखर पहाड़ अपनी उन चट्टानी प्रतिमाओं के लिए प्रसिद्ध है, जिनमें सभी 24 जैन तीर्थंकरों को उकेरा गया है।

उत्तर 6: D) रिहन्द घाटी परियोजना - ललितपुर स्पष्टीकरण: रिहन्द घाटी योजना की नहरों का उद्गम स्थल पिपरी (सोनभद्र) है, न कि ललितपुर। 

उत्तर 7: B) 1926, स्पष्टीकरण: भातखण्डे संगीत संस्थान की नींव 1926 में 'मेरिस कॉलेज ऑफ हिन्दुस्तानी म्यूजिक' के नाम से पड़ी थी। 1960 में इसका नाम बदलकर 'भातकण्डे हिन्दुस्तानी संगीत महाविद्यालय' किया गया।

उत्तर 8: B) नौचंदी मेला स्पष्टीकरण: मेरठ का नौचंदी मेला अपनी भव्यता और हिन्दू-मुस्लिम सांस्कृतिक मेल-मिलाप के लिए प्रसिद्ध है।

उत्तर 9: C) चंद्रभानु गुप्त, स्पष्टीकरण: चंद्रभानु गुप्त नामक युवा वकील ने काकोरी कांड के अभियुक्तों के लिए नि:शुल्क कानूनी सेवाएँ दी थीं और वे स्वतंत्रता के पश्चात उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी बने।

उत्तर 10: B) यमुना और गंगा स्पष्टीकरण, प्रदेश के दक्षिण में पठारी भू-भाग की उत्तरी सीमा यमुना और गंगा नदी द्वारा निर्धारित है.

उत्तर 11 : B) कृषि उत्पाद, स्पष्टीकरण: काला नमक चावल को अपनी सुगंध और गुणों के कारण सिद्धार्थनगर का ODOP उत्पाद घोषित किया गया है। इसे 'बुद्ध का महाप्रसाद' भी कहा जाता है।

उत्तर 12 : B) 1-(ii), 2-(i), 3-(iii) स्पष्टीकरण: वाराणसी भगवान पार्श्वनाथ और सुपार्श्वनाथ की जन्मस्थली है, श्रावस्ती भगवान सम्भवनाथ और शोभनाथ मंदिर के लिए प्रसिद्ध है, और काकण्डी नवें तीर्थंकर भगवान सुविधानाथ से संबंधित है।

उत्तर 13 : C) लखनऊ, स्पष्टीकरण: लखनऊ में 1936 ई. में अखिल भारतीय किसान सम्मेलन का आयोजन हुआ था, जिसमें प्रो. एन.जी. रंगा और स्वामी सहजानंद शामिल थे।

उत्तर 14 : C) प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को निःशुल्क कोचिंग के रूप में, स्पष्टीकरण: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना उन छात्रों के लिए है जो आर्थिक कारणों से कोचिंग नहीं ले पाते; यह उन्हें विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त मार्गदर्शन और कोचिंग प्रदान करती है।

उत्तर 15 : D) उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं। स्पष्टीकरण:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की लम्बाई 302.22 किमी है, इस पर बांगरमऊ (उन्नाव) में हवाई पट्टी है और यह सौर ऊर्जा का उपयोग करता है।

उत्तर 16: A) हापुड़ स्पष्टीकरण: हापुड़ उत्तर प्रदेश का सबसे छोटा जिला है, जिसका क्षेत्रफल लगभग 660 वर्ग किमी है।

उत्तर 17: A) हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश, स्पष्टीकरण: सहारनपुर उत्तर प्रदेश का सबसे उत्तरी जिला है। यहाँ से 'पूर्वी यमुना नहर' का उद्गम हथिनिकुण्ड बैराज (सहारनपुर) के पास से होता है। यह जिला तीन राज्यों की सीमाओं को छूता है।

उत्तर 18 : B) बलिया, स्पष्टीकरण: महान निबंधकार और आलोचक आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी का जन्म बलिया जिले के 'दुबे का छपरा' नामक गाँव में हुआ था।

उत्तर 19 : A) हुसैनाबाद क्लॉक टॉवर (लखनऊ का घंटाघर ) इसकी ऊँचाई 221 फीट है, इसके वास्तुकार रिचर्ड रोस्केल बेन थे और यह मूरिश शैली में निर्मित है।

उत्तर 20: C) कानपुर नगर स्पष्टीकरण: SCR में शामिल 6 जिले लखनऊ, हरदोई, सीतापुर, उन्नाव, रायबरेली और बाराबंकी हैं। कानपुर इसमें शामिल नहीं है।





​​


​​


​